सुबह की कसरत के ये दस करामाती फायदे
सुबह की कसरत के ये दस करामाती फायदे
==================================
1. सुबह की कसरत
यूं तो आप कसरत कभी भी कर सकते हैं, लेकिन व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। हालांकि शुरूआत में आपके लिए यह थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन एक बार आदत हो जाने के बाद यह आपको अच्छा लगेगा और फर्क आप खुद महसूस करेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सुबह व्यायाम करना आपके लिए क्यों फायदेमंद होता हैं।
2. तनाव स्तर में कमी
सुबह का व्यायाम हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फायदा देता हैं। व्यायाम करने से आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं और आपके तनाव स्तर में कमी होती है। अगर आप उच्च तनाव क्षेत्र में काम करते हैं तब तो आपके लिए सुबह की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है।
3. पाचनक्रिया दुरूस्त रखें
सुबह के समय एक्सरसाइज करने से आपका शरीर भी अनुशासित रहता है। आपके सोने, जागने और खाने का समय निश्चित हो जाता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। एक्सरसाइज करने से रात में नींद भी अच्छी आती है।
4. ताजगी का अहसास
सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शरीर में हार्मोंस संतुलित रहते है। जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहता है। सुबह की ताजी हवा और वातावरण आपको पूरा दिन ताजगी प्रदान करता है।
5. फेफड़ों में मजबूती
सुबह के समय मिलने वाली ऑक्सीजन सारा दिन में मिलने वाली ऑक्सीजन से ज्यादा होती है। इसलिए सुबह की ताजी हवा फेफड़ों को मजबूती प्रदान करती है। इसलिए सुबह का वर्कआउट ज्यादा लाभकारी होता है।
6. अत्यधिक कैलोरी का जलना
सुबह एक्सरसाइज करने से आपके चयापचय क्रिया ऊंची होने लगती है, कई बार तो यह 24 घंटे तक ऊंची रहती है। इसका मतलब सिर्फ सुबह की एक्सरसाइज करने से आप दिन भर में अधिक कैलोरी जला सकते है।
7. इम्यून सिस्टम में मजबूती
कोई भी बीमार होना पसंद नहीं करता है, ऐसे में एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। व्यायाम करने से पूरे शरीर में रक्तसंचार ठीक रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। जिससे आप बीमार कम पड़ते हैं।
8. मेटाबॉलिज्म का सही रहना
विभिन्न प्रकार के शोधों से यह बात साबित हो गई है कि सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट सही रहता है और शरीर को अतिरिक्त एनर्जी भी मिलती है।
9. बेहतर नींद
अध्ययन से पता चला है कि सुबह जल्दी उठकर नियमित रूप से व्यायाम करने वाले महिलाएं और पुरुष शाम को व्यायाम करने वालों की तुलना में बेहतर नींद सोते हैं। रात को व्यायाम करने से शरीर उत्तेजित हो जाता है, जिससे कारण शांतिपूर्ण नींद आने में अधिक मुश्किल होता है।
10. व्यवहार में बदलाव
वैसे तो यह बात हर कोई जानता है कि व्यायाम बेहतर महसूस कराता है। व्यायाम के दौरान आपकी शरीर से 'फील गुड' नामक हार्मोन निकलता हे जो तनाव से छुटकारा पाने और अधिक आत्मविश्वासी महसूस करना में आपकी मदद करता है। साथ ही व्यायाम के दौरान सेरोटोनिन और एसीटीएच हार्मोंन आपको ज्यादा प्रोडक्टिव बनता है जिससे आप बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। और आप दिन भर में अधिक रचनात्मक रहते हैं।
11. नियमितता
शोधकर्ताओं के अनुसार, 75 प्रतिशत महिलाएं जो सुबह के समय एक्सरसाइज करती है, वह शाम को कसरत करने वाली महिलाओं की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक अपनी योजना पर टिकी रहती हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें