गुनगुना पानी पीकर करें वजन कम

गुनगुना पानी पीकर करें वजन कम
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पानी के बिना इंसान जी नहीं सकता है, लेकिन गुनगुना या गर्म पानी भी कम फायदेमंद नहीं है। ये गुणों की खान है। गुनगुना पानी पीने से मोटापा कम होता है।
मोटापे से परेशान लोगों के लिए गुनगुना पानी बहुत हितकारी है। खाना खाने के आधे घंटे बाद एक ग्लास गुनगुने पानी को सिप करके पीने से शरीर का वजन कम होता है। इसके पीछे ये तर्क दिया जाता है कि गुनगुना या गर्म पानी शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता है। इससे शरीर की गंदगी को साफ करने का प्रोसेस तेज होता है और किडनी के माध्यम से गंदगी बाहर निकल जाती है।
इसके अलावा थोड़ा गर्म पानी पीने से कब्ज भी दूर होती है। गर्म पानी से नहाने से थकान मिटती है और त्वचा में निखार आता है। गर्म पानी के इस्तेमाल से वजन कम होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी संतुलित होता है। गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही ये मिश्रण वजन कम करने में भी फायदेमंद है। किडनी की सही देखभाल के लिए दिन में सुबह-शाम 2 बार गुनगुना पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है और शरीर साफ रहता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भीगे चने खाकर बढाएं अपनी सेक्स पॉवर

लिंग में वृद्धि

नपुंसकता के लिए अक्सीर साबित होगा यह नुस्खा