क्या करें जब नाक से खून बहे
नकसीर के घरेलू इलाज.....
- नकसीर फूटने पर एक चम्मच घास का रस और एक चम्मच शहद रोगी को चाटना चाहिए। घास का रस नाक में डालना भी फायदेमंद रहता है।
- रोग की दशा में नाक में अनार के फूल का रस, आम की गुठली का रस, प्याज का रस डालने से भी रोग में फायदा
- पहुँचता है।
- रोगी को आराम से लिटाने के पश्चात् उसे पीली गीली मिट्टी सूँघने को दें। ऐसा करने से नकसीर आनी बंद हो जाती है।
- थोड़े से पानी में फिटकरी का पाउडर घोलकर नाक में टपकाने से रोग में फायदा होता है।
- अंगूर के रस की पाँच बूँदें नाक में टपकाने से नकसीर रोग में फायदा होता है।
- गर्मियों में अगर नकसीर फूटती है तो संभव होने पर सिर को मुंडवा कर उस पर गाय के घी की मालिश करनी चाहिए।
- माथे पर लाल या पीला चंदन, मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से गर्मी से फूटने वाली नकसीर ठीक होती है।
- पुराने जुकाम या नजले की वजह से अगर नकसीर फूटती है तो सबसे पहले इनका उपचार करना चाहिए।
- घिसे हुए लाल चंदन में मिश्री मिलाकर पीने से भी रोग में फायदा होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें