खतरनाक से खतरनाक बीमारियां खत्म कर देता है लहसुन
लहसुन लहसुन का सेवन करना आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। लहसुन का आयुर्वेद में बहुत महत्व है। पुराने समय से ही लहसुन का इस्तेमाल एक कारगर औषधि के रूप में होता आ रहा है। लहसुन में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं। खतरनाक से खतरनाक बीमारियां खत्म कर देता है लहसुन। लहसुन में छिपे गुणों को यदि आप जानेंगे तो आप इसका उपयोग रोज करेगें। लहसुन के फायदे आपको तभी मिल सकते हैं जब आपको लहसुन के बारे में हर तरह की जानकारी प्राप्त हो। आइये आप को बताते हैं लहसुन में छिपे गुणों को। ✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩ लहसुन के फायदे यदि कान में कीड़ा घुस गया हो तो आप लहसुन की दो कलियों को सूरजमुखी के तेल में डालकर गर्म कर लें और थोड़ा ठंडा करके इस तेल की कुछ बूंदे कान में डालने से कान का कीड़ा बाहर आ जाता है। ✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩ चोट की वजह से होने वाला घाव को आसानी से ठीक करता है लहसुन। लहसुन की कलियों को पीसकर सरसों के तेल में उबाल कर घावों पर लगाएं। इस उपाय से घाव ठीक होने लगते हैं। ✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩✩ बुखार में भी बहुत ही फायदेमंद होता है लहसुन। बुखार ठीक करने में लहसुन एक कारगर औषधि से कम नहीं है। ✩✩✩...